गाजा,12 मार्च (युआईटीवी)- गाजा पट्टी से हिरासत में लिए गए 56 फिलिस्तीनियों को इजराइल ने रिहा कर दिया है। बीते दिनों गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान इन फिलिस्तीनियों को हिरासत में लिया गया था। इस संदर्भ में सोमवार को अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा,दक्षिणी गाजा पट्टी में केरेम शालोम क्रॉसिंग से हिरासत में लिए गए फिलिस्तीनियों को रिहा किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक,गाजा पट्टी से जिन 56 फिलिस्तीनियों को इजराइल ने हिरासत में लिया था,उनके शरीर पर यातना के निशान देखे गए हैं। एक बयान में इस बात का दावा किया जा रहा है।
फिलिस्तीनी मानवाधिकार संगठनों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक,दर्जनों फिलिस्तीनियों को इजरायली सेना ने ऑपरेशन के दौरान हिरासत में लेकर अज्ञात स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया था।
