खूंखार अपराधी की लखनऊ कोर्ट में गोली मार कर हत्या

खूंखार अपराधी की लखनऊ कोर्ट में गोली मार कर हत्या

लखनऊ, 7 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)- लखनऊ के एसएसटी कोर्ट में सुनवाई के लिए आए अपराधी संजीव माहेश्वरी जीवा पर वकील के वेश में एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। घटना बुधवार दोपहर की है। खूंखार शूटर जीवा गंभीर रूप से घायल हो गया और फिर उसने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया।

आरोपी लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

संजीव माहेश्वरी जीवा भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में सह-आरोपी था, जिसमें मुख्तार अंसारी भी आरोपी है।

उसने एक कंपाउंडर के रूप में करियर की शुरूआत की और फिर अंडरवल्र्ड का सदस्य बन गया। वह मुन्ना बजरंगी का करीबी सहयोगी था, जिसकी 2018 में बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *