राघव चड्ढा के साथ सगाई से पहले परिणीति का अपार्टमेंट रोशनी से जगमगाया

राघव चड्ढा के साथ सगाई से पहले परिणीति का अपार्टमेंट रोशनी से जगमगाया

मुंबई, 12 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- आम आदमी पार्टी के मंत्री राघव चड्ढा के साथ सगाई से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का घर रोशनी से जगमगा उठा है। स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें बांद्रा की ऊंची इमारत में परिणीति का अपार्टमेंट जगमगाता हुआ दिख रहा है। सगाई शनिवार 13 मई को होने वाली है।

इस हफ्ते की शुरूआत में एक सूत्र ने आईएएनएस से पुष्टि की थी कि सगाई हो रही है और तैयारी चल रही है।

परिणीति फिलहाल दिल्ली में हैं जबकि उनकी सगाई सिर्फ एक दिन दूर है।

हाल ही में इस कपल को डिनर डेट के बाद एक रेस्ट्रां से निकलते हुए देखा गया। विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें परिणीति को ऑल-ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है, जबकि आप नेता ब्लैक पैंट के साथ ग्रे शर्ट में कैजुअल दिख रहे हैं।

राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है।

एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्त्रां में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को न तो ठुकराया और न ही स्वीकार किया।

इस बीच काम के मोर्चे पर, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला से प्रेरित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *