Vivek Ramaswami pic credit Instagram

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए गए आरोप ‘गैर-अमेरिकी’: विवेक रामास्वामी

4 सितंबर (युआईटीवी)- भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने की योजना बना रहे हैं। 2024 में अमेरिका में जो राष्ट्रपति चुनाव होनेवाला है उसमें रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। साथ ही वो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन भी किया है। उनका कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर जासूसी अधिनियम के तहत जो भी आरोप लगाए हैं वो बेबुनियाद हैं। उन पर लगाए गए आरोप अमेरिका के इतिहास में सबसे ‘गैर-अमेरिकी’ कानून है।

विवेक रामास्वामी जो एक अमेरिकी व्यवसायी और एक राजनीतिक उम्मीदवार हैं का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर 37 आरोप लगाए गए हैं जिसमें से 31 आरोपों को गुप्त और अत्यंत गोपनीय दस्तावेजों से सम्बंधित बताया गया है। इसका मतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं जैसे कि साजिश रचना,झूठ बोलना,झूठे बयान देना,न्याय में बाधा डालना आदि लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को निर्दोष बताया है। यह आधिकारिक न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रसंग हो सकता है,जो इस मामले के निष्कर्ष के निर्धारण में सहायता कर सकता है।

विवेक रामास्वामी एक फार्मास्युटिकल कंपनी रोइवंत साइंसेज की स्थापना 2014 में की है। वो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन कर रहे हैं और उनका कहना है कि यदि इस चुनाव में मेरी जीत होती है और मैं राष्ट्रपति बनता हूँ तो मैं ट्रंप को माफ़ कर दूँगा। उनका मानना है कि ट्रंप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो देश को आगे ले जाने में योग्य और सक्षम है। ट्रंप के नेतृत्व में देश का विकास अधिक हो सकता है। जो बाइडन और कमला हैरिस के नेतृत्व में देश को आगे ले जाना संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *