इटली के पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी आईसीयू में

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी आईसीयू में

मिलान, 6 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को मिलान के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी पार्टी फोर्जा इटालिया ने यह जानकारी दी। समाचारों में कहा गया है कि उन्हें हृदय रोग से जुड़ी गंभीर समस्या है। वह कई साल से बीमार हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, बर्लुस्कोनी परिवार के समाचार पत्र ‘इल जोरनाले’ ने बुधवार को बताया कि सैन रफाएल अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री को सांस लेने में दिक्कत है लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने कहा कि बर्लुस्कोनी होश में हैं और बात कर रहे हैं।

वर्ष 2020 में बर्लुस्कोनी कोविड-19 से गंभीर रूप से पीड़ित रहे थे। उनकी दिल और प्रोस्टेट की सर्जरी भी हो चुकी है।

बर्लुस्कोनी इटली की सीनेट के सदस्य हैं और उनकी पार्टी फोर्जा इटालिया प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की गठबंधन सरकार में सहयोगी दल की भूमिका में है।

बर्लुस्कोनी वर्ष 1994 से 2011 के बीच चार बार इटली के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह फोर्ब्स मैगजीन के शीर्ष 500 अरबपतियों की सूची में हैं। उनका नेट वर्थ सात अरब डॉलर है। उनकी ज्यादातर संपत्ति ‘मीडियासेट’ से है जो इटली का सबसे बड़ा ब्रॉडकास्टर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *