अल्लू अर्जुन

फिल्‍म ‘पुष्पा: द राइज’ बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में विशेष स्क्रीनिंग के लिए तैयार

मुंबई,15 फरवरी (युआईटीवी)- फिल्‍म ‘पुष्पा: द राइज’ बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष स्क्रीनिंग साथ पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।

अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत करते नजर आएँगे। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के साथ-साथ अभिनेता अल्लू अर्जुन अंतरराष्ट्रीय प्रेस से भी बातचीत करेंगे।

फिल्‍म ‘पुष्पा: द राइज’ एक्शन ड्रामा में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी शामिल हैं।

पुष्पा राज के उदय को फिल्म के पहले भाग में दिखाया गया है। पुष्पा राज का उदय लाल चंदन की तस्करी सिंडिकेट में हुआ। लाल चंदन आंध्र प्रदेश में तिरूपति की शेषचलम पहाड़ियों में उगने वाली एक दुर्लभ लकड़ी है।

अमेरिका,रूस,खाड़ी देशों,ऑस्ट्रेलिया और यूके जैसे देशों में पुष्पा फ्रेंचाइजी को पुष्पा द राइज के साथ सफलता मिली है।

15 अगस्त को फिल्म का दूसरा भाग ‘पुष्पा 2 द रूल’ रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को तेलुगु,हिंदी,मलयालम,तमिल और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *