मुंबई,13 नवंबर (युआईटीवी)- फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान भरपूर एक्शन, रोमांच और थ्रिल लेकर पहुँचे हैं। हमें आखिरकार 2017 के बाद बड़े स्क्रीन पर अपना ओजी जासूस वापस मिल गया है। ‘टाइगर 3’ में बॉलीवुड स्टार सलमान खान टाइगर के रूप में वापस आ गए हैं। इस रूप में पुनः उन्हें लगभग पाँच साल बाद देखना दर्शकों तथा उनके प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। जिन्होंने इस फिल्म को देखा है,उन्होंने इस फिल्म पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हमें मौका मिला कि हम ‘टाइगर 3’ देख सकें। यह फिल्म एक्शन, रोमांच और थ्रिल से भरपूर मनोरंजक फिल्म है और इसे जरूर देखा जाना चाहिए।
1999 के वक्त से इस फिल्म की शुरुआत एक छोटी बच्ची और उसके पिता के बॉक्सिंग प्रैक्टिस से होती है। नजर नाम का एक शख्स लंदन में अपनी इकलौती बेटी के साथ रहता है। नजर आईएसआई के एजेंट हैं। जिसकी अचानक मौत हो जाती है। जिसके पश्चात उनकी बेटी भी एजेंट बनने का फैसला लेती है और एक एजेंट आतिश रहम (इमरान हाशमी) से इस बच्ची की मुलाकात होती है।
इस फिल्म में टाइगर के रूप में सलमान खान अपना एक अलग ही चमक बिखेर रहे हैं। कोई भी उन्हें पराजित नहीं कर सकता है। वे इस फिल्म में प्रखर,मौज-मस्ती करने वाला, साहसी और स्वैग से भरपूर व्यक्तित्व की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन जब अपने अपने परिवार की बात आ जाती है,तो वह सब कुछ हैं। फिल्म की कहानी की बात की जाए तो ‘टाइगर 3’ एक अद्भुत कहानी है। इस फिल्म में मनमोहक वीएफएक्स,अद्भुत एक्शन सीक्वेंस,प्रतिष्ठित बीजीएम और आश्चर्यजनक कैमियो का प्रयोग कर एक आकर्षक और अनूठी फिल्म बनाया गया है।

अगर बात फिल्म के एक्शन दृश्यों के बारे में की जाए तो,वाकई में यह अद्भुत हैं। हॉलीवुड फिल्मों में देखने मिलने वाली कुछ चीजें ‘टाइगर 3’ में भी देखने को मिला है। हॉलीवुड फिल्मों के लेवल से जुड़ने का प्रयास किया गया है। रोचक बात यह है कि इस फिल्म में 12 एक्स्ट्रा एक्शन सीक्वेंस,शानदार वीएफएक्स हैं। छोटी-छोटी बारीकियों पर निर्माताओं ने ध्यान केंद्रित किया है।
सलमान-कैटरीना की जोड़ी स्क्रीन पर टाइगर और जोया की केमिस्ट्री के रूप में वापस आ गई है। टाइगर और जोया की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा है। यह फिल्म लोगों को अपनी सीट से बाँधे रखती है। इस दिलचस्प फिल्म को परिवार के साथ देखा जा सकता है।
‘टाइगर 3’ में जो कैमियो देखा गया,वह स्पाई यूनिवर्स का एक साथ आना है। शाहरुख खान को पठान के रूप में देखने से लेकर ऋतिक रोशन को कबीर के रूप में देखने तक, वे हमेशा सही वक़्त पर आते हैं।
