लीच्येन-1 वाहक राकेट का पहला प्रक्षेपण सफल

बीजिंग, 27 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- लीच्येन-1 वाहक राकेट का पहला प्रक्षेपण चीन के च्युछ्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में सफल हुआ। लीच्येन-1 वाहक राकेट ने छह उपग्रहों को पूर्वनिर्धारित कक्षा में पहुंचाया, जिसमें अंतरिक्ष नई प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह, वायुमंडलीय घनत्व जांच परीक्षण उपग्रह, निम्न-कक्षा क्वांटम कुंजी वितरण परीक्षण उपग्रह, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक असेंबली टेस्ट के दो उपग्रह और नानय्वे विज्ञान उपग्रह शामिल हैं।

बताया जाता है कि लीच्येन-1 वाहक राकेट का अनुसंधान चीनी विज्ञान अकादमी ने किया। छह उपग्रह अंतरिक्ष अन्वेषण और वायुमंडलीय घनत्व की जांच आदि तकनीकी सत्यापन और परीक्षण का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *