मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी (तस्वीर क्रेडिट खड़गे "एक्स")

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को उनकी 134वीं जयंती पर खड़गे, सोनिया व राहुल ने श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 14 नवंबर (युआईटीवी)- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 134वीं जयंती पर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी व राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि आज भारत माता को ‘हिंद के जवाहर’ के मूल्यों की आवश्यकता है।

आज सुबह शांति वन में सोनिया गांधी,मल्लिकार्जुन खड़गे,अजय माकन,मनिकम टैगोर और वेणुगोपाल सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने नेहरू जी के जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेहरू जी का एक उद्धरण ‘नागरिकता में देश की सेवा समाहित है’ : पंडित जवाहरलाल नेहरू,पोस्ट कर कहा कि, “पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे,उन्होंने भारत को शून्य से शिखर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित है। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी लोकतंत्र के निडर संरक्षक तो रहे ही हैं। साथ ही वे हमारे प्रेरणा स्रोत भी हैं। ”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि,” नेहरू जी के प्रगतिशील विचारों के कारण बहुत सारे चुनौतियों का सामना करना संभव हो पाया है। जिसने भारत को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया और मजबूती प्रदान किया है। उनके प्रगतिशील विचारों के कारण ही भारत के आर्थिक,सामाजिक और राजनीतिक विकास आगे बढ़ा है। पंड‍ित नेहरू ने हमेशा सबसे पहले देश को रखा है। किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया है और लोगों को हमेशा संगठित होकर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।”

पंडित जवाहरलाल नेहरू के 134वीं जयंती पर राहुल गांधी ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि, ” पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता, प्रगति, न्याय के एक विचार हैं। भारत माता को ‘हिंद के जवाहर’ के मूल्यों की आवश्यकता हर दिल में एक विचारधारा की तरह है।

गौरतलब है क‍ि नेहरू के जन्मदिन (14 नवंबर )को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *