चेन्नई में लू का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने शुक्रवार तक तापमान में तेजी की भविष्यवाणी की

चेन्नई, 18 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)| चेन्नई और आसपास के शहरों में लू का प्रकोप जारी है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शुक्रवार तक तापमान ज्यादा बना रहेगा। अपने नवीनतम पूवार्नुमान में, आईएमडी ने कहा कि चेन्नई में तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।

तमिलनाडु के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

चेन्नई में मंगलवार को तापमान करीब 40.8 डिग्री सेल्सियस था।

पुडुचेरी, कराईकल और अन्य उत्तरी तमिलनाडु क्षेत्रों में तापमान 35 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

दक्षिण तमिलनाडु के क्षेत्रों में तापमान 33 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

नीलगिरि सहित राज्य के पहाड़ी इलाकों में तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *