शहनाज गिल

फ़ूड पॉइज़निंग के कारण शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुँची रिया कपूर

मुंबई,11 अक्टूबर(युआईटीवी)- फ़ूड पॉइज़निंग के बाद अभिनेत्री शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में निर्माता रिया कपूर ने अभिनेत्री शहनाज गिल से मुलाकात की। अभिनेत्री शहनाज गिल अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ के प्रमोशन के दौरान बीमार पड़ गई और उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल, मुंबई में भर्ती कराया गया। फिल्म की सह-निर्माता रिया कपूर को अस्पताल में शहनाज़ से मुलाकात करते देखा गया।इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में निर्माता रिया कपूर को अस्पताल से बाहर निकलकर कार में बैठते देखा गया है।

फूड इन्फेक्शन के कारण शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने प्रशंसकों को सन्देश दिया और अपनी सेहत के बारे में बताया। इंस्टाग्राम लाइव पर वह अस्पताल में बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही थीं। उन्होंने कहा कि पहले ठीक नहीं थीं,लेकिन अब वह ठीक हैं।

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अभिनेत्री शहनाज गिल ने कहा कि दोस्तों मैं पहले ठीक नहीं थी,लेकिन मैं अब ठीक हूँ। मैंने सैंडविच खा लिया था,जिससे मुझे फूड इन्फेक्शन हो गया था।

शहनाज गिल पंजाब की कैटरीना के नाम से मशहूर है। उन्होंने 2015 में म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2017 में बतौर एक्ट्रेस पंजाबी फिल्म सत श्री अकाल इंग्लैंड से डेब्यू किया।

शहनाज गिल रियलिटी शो “बिग बॉस” के 2019 के 13वें संस्करण में हिस्सा लिया था। इसके बाद से ही उन्होंने खूब सर्खियाँ बटोरीं और मशहूर हुई।दर्शकों ने “बिग बॉस 13” में शहनाज गिल और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती को खूब पसंद किया था। दर्शकों ने इनकी जोड़ी को सिडनाज का टैग दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *