2022 में इजराइल में विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि

यरुशलम, 9 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- देश के केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी एक वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में इजरायल आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 2.7 मिलियन यानि 27 लाख तक पहुंच गई। 2021 में इजरायल का दौरा करने वाले 396,500 विदेशी पर्यटकों की तुलना में इस आंकड़े में 6.8 गुना वृद्धि हुई है, जब देश ने कोविड-19 महामारी के कारण प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था।

जनवरी 2022 में वैक्सीन की डोज लेने वालों और ठीक हो चुके पर्यटकों को इजरायल में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। दो महीने बाद, इजराइल ने सभी पर्यटकों के लिए अपनी सीमाएं खोल दीं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के बावजूद, यह आंकड़ा अभी भी 2019 के पूर्व-महामारी स्तर की तुलना में 41.3 प्रतिशत कम है, जब 4.6 मिलियन पर्यटकों ने इजरायल की यात्रा की थी।

देश के पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, आने वाले पर्यटन से इजरायल का राजस्व, उड़ान लागत को छोड़कर, 2022 में लगभग 13.5 बिलियन शेकेल (3.85 बिलियन डॉलर) था, जबकि 2019 में यह लगभग 23 बिलियन शेकेल (इजरायल करेंसी) था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल इजरायल आने वाले 2.7 मिलियन विदेशी पर्यटकों में से 810,500 अमेरिका से, 235,500 फ्रांस से और 177,900 ब्रिटेन से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *