मुक्त व्यापार परीक्षण क्षेत्र का चीन में तेज विकास

मुक्त व्यापार परीक्षण क्षेत्र का चीन में तेज विकास

बीजिंग,28 सितंबर (युआईटीवी)-  मुक्त व्यापार परीक्षण क्षेत्र का चीन में तेजी से विकास हो रहा है। 27 सितंबर को एक न्यूज ब्रीफिंग,चीनी राज्य परिषद के न्यूज़ कार्यालय द्वारा बुलाई गई। जिसमें बताया गया, कि वाणिज्य मंत्रालय ने पिछले 10 वर्षों में वाणिज्य विभागों और क्षेत्र में सक्रिय रूप से मुक्त व्यापार परीक्षण क्षेत्र में विकास को तेज किया गया है। इन क्षेत्रों में जो भी श्रेष्ठ व्यवसाय हैं,उनमें नवाचार विकास को बढ़ाने का काम तो किया ही गया है,साथ ही विकास के आवश्यक प्रेरक शक्ति को भी मजबूत की गई है।

बताया जा रहा है कि इसका समर्थन करने वालों में चीन के 21 मुक्त व्यापार परीक्षण क्षेत्र शामिल हैं। ताकि अलग-अलग योजनाएँ और व्यस्थाएँ बनाकर इसका विकास किया जा सके। ये योजनाएँ और व्यस्थाएँ भिन्न क्षेत्र वस्तुगत स्थिति को देखते हुए बनाना होगा। ताकि उच्च गुणवत्ता वाला विकास विशेष व्यवसायों को बढ़ाया जा सके।

चीन मुक्त व्यापार परीक्षण क्षेत्र में तेज विकास के लिए तो तैयार है। इसके साथ ही चीन,औद्योगिक विकास की जो भी शृंखलाएँ हैं,उसमें भी व्यवस्थित सुधार करना चाहेगा। ताकि विकास की राह में कोई भी रुकावटें ना आ सके। चीन विकास की सारी बाधाएँ दूर करने के लिए उद्यम के विकास के पूरे चक्र के अनुसार संगठित और व्यवस्थित सुधार करेगा। चीन निवेश,व्यापार,तकनीक और वित्त आदि क्षेत्रों में भी आवश्यक सुधार करेगा। चीन का इन क्षेत्रों में भी नवाचार को बढ़ाने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *