जेनारा फार्मा ने कोविड-19 रोगियों के लिए लॉन्च की टैबलेट

हैदराबाद, 9 सितंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- बायोफोर इंडिया फार्मास्युटिकल्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेनारा फार्मा ने कोविड-19 के हल्के लक्षणों वाले रोगियों के उपचार के विकल्प के रूप में कॉम्बी पैक में निर्मात्रेलवीर और रितोनवीर टैबलेट लॉन्च करने की घोषणा की है। जेनारा फार्मा को पिछले महीने इस उत्पाद के निर्माण और विपणन के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से मंजूरी मिली थी।

टैबलेट, जिसे ‘पैक्सजेन’ ब्रांड नाम से बेचा जाएगा, का निर्माण जेनारा की यूएस एफडीए और हैदराबाद में यूरोपीय संघ द्वारा अनुमोदित सुविधा में किया जा रहा है।

जेनारा फार्मा के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक डॉ. जगदीश बाबू रंगीसेट्टी ने कहा, “हमने अपने देश में मरीजों की पहुंच के भीतर कोविड-19 के खिलाफ सर्वोत्तम उपचार विकल्प लाने के उद्देश्य से इस उत्पाद को भारत में लॉन्च किया है। हमारा उत्पाद, पैक्सजेन, जैव समतुल्यता अध्ययन के माध्यम से सिद्ध किया गया है। इसके आधार पर हमें नियामक प्राधिकरणों से अनुमोदन प्राप्त हुआ है।”

इस उत्पाद को दिसंबर 2021 में अमेरिका में एफडीए की मंजूरी मिली और वयस्कों में हल्के से मध्यम कोविड-19 के उपचार के लिए है।

यह पहली खाने वाली गोली थी जिसे एफडीए ने अनुमोदित किया।

कंपनी ने कहा, अध्ययनों से यह भी संकेत मिलता है कि कोविड-19 के खिलाफ समय पर ढंग से उपचार करने पर मृत्यु या अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम 89 प्रतिशत कम हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *