तेल अवीव,29 नवंबर (युआईटीवी)- हमास ने और 10 इजरायली बंधकों को रिहा किया है,जिसकी पुष्टि कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने की है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने घोषणा किया कि 10 और इजरायली बंधकों को हमास ने रिहा कर दिया है और उन सभी बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया गया है।
हमास-इज़रायल के बीच चार दिवसीय युद्धविराम 24 नवंबर से शुरू हुआ। इज़राइल और हमास चार दिवसीय युद्धविराम समझौते पर अमेरिका,कतर और मिस्र की मध्यस्थता से सहमत हुए। इस युद्धविराम को और दो दिनों के लिए बढ़ाया गया। हमास ने 10 और इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है। युद्धविराम शुरू होने के बाद से अब तक कुल 60 इज़रायली बंधकों को रिहा किया गया है।
नौ महिलाओं और एक बच्चा को मंगलवार को रिहा किया गया था। एक फिलिपिनो नागरिक को भी हमास की हिरासत से रिहा किया गया है।
जिन बंधकों को रिहा किया गया है,वे सभी देर रात तक इजरायल पहुँच जाएँगे। जहाँ से उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया जाएगा।
हमास की ओर से 10 और इजरायली बंधकों को रिहा करने के बदले में इजरायल की जेलों से 30 फिलिस्तीनियों को रिहा किया जाएगा।
