नई दिल्ली,1 जनवरी (युआईटीवी)- हॉकी विश्व कप 2024 का आयोजन ओमान के मस्कट में होने वाला है। जिसके लिए भारत की पुरुष और महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। जहाँ सिमरनजीत के हाथों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कमान सौंपी गई है,तो वहीं रजनी इतिमारपु को भारतीय महिला हॉकी टीम की जिम्मेदारी दी गई है। टूर्नामेंट में 24 से 27 जनवरी के बीच महिला टीम अपने मुकाबले खेलेंगी,जबकि 28 जनवरी से पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
ओमान की धरती पर 2024 का हॉकी विश्व कप होने वाला है और फॉरवर्ड खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह के हाथों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं उपकप्तान की जिम्मेदारी डिफेंडर मनदीप को दिया गया है। टीम में गोलकीपर के रूप में सूरज और प्रशांत चौहान को शामिल किया गया है। टीम में मनदीप और मनजीत को डिफेंडर के तौर पर जगह मिली है। राहील मौसीन और मनिंदर सिंह मिडफील्डर की भूमिका में दिखाई देंगे। पवन, गुरजोत सिंह,सिमरनजीत और उत्तम सिंह फॉरवर्ड खिलाड़ी के तौर पर नजर आएँगे।
The Squad for Indian Men’s and Women’s Team for The FIH Hockey5s World Cup Muscat, Oman 2024 are here with Simranjeet leading the Men’s team and Rajani Etimarpu leading the Women’s team.#HockeyIndia #IndiaKaGame pic.twitter.com/TsWo1FmMi4
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 31, 2023
हॉकी विश्व कप 2024 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की जिम्मेदारी रजनी इतिमारपु को सौंपी गई है,तो उपकप्तान की जिम्मेदारी महिमा चौधरी को दी गई है। अजमीना कुजूर,रुताजा,दीपिका सौरंग को फॉरवर्ड खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। महिमा, ज्योति और अक्षता डिफेंडर की भूमिका निभाएँगी। पूल-सी में नामीबिया,पोलैंड और अमेरिका के साथ भारतीय महिला टीम को रखा गया है। भारतीय महिला टीम का मुकाबला पूल-सी में अमेरिका,पोलैंड और नामीबिया से होगा।
हॉकी विश्व कप 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पूल-बी में मिस्न, जमैका और स्विजरलैंड के साथ रखा गया है। जहाँ ग्रुप स्टेज में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला जमैका,मिस्न और स्विजरलैंड से होगा। पूल-ए में पाकिस्तान,नीदरलैंड्स,नाइजीरिया और पोलैंड को रखा गया है। पूल-सी में न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया,त्रिनिदाद और कीनिया को रखा गया है। पूल-डी में अमेरिका,मलेशिया,ओमान और फिजी को रखा गया है।