मुंबई,30 नवंबर (युआईटीवी)- अभिनेत्री कृति सेनन को अभिनेता वरुण धवन ने कसकर गले लगाया है और इस तस्वीर को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता वरुण धवन ने हॉरर कॉमेडी ड्रामा ‘भेड़िया’ में एक साथ काम किया था। फिल्म ‘भेड़िया’ को अमर कौशिक ने निर्देशित किया था और दिनेश विजान द्वारा निर्मित था। इस फिल्म को 25 नवम्बर 2022 में रिलीज़ किया गया था।
अभिनेता वरुण धवन के 46.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में कृति सेनन ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और वह हँसती हुई दिखाई दे रही है। वहीं अभिनेता वरुण धवन ब्लू टी-शर्ट पहने हुए हैं और वह अभिनेत्री कृति सेनन को पीछे से हग कर रहे हैं।
वरुण ने इस फोटो के कैप्शन में ‘हाई फाइव’ का इमोजी दिया। उन्होंने इस फोटो में ‘भेड़िया’ के गाने ‘अपना बना ले’ का म्यूजिक भी जोड़ा है। अरिजीत सिंह और सचिन-जिगर ने इस गाने को गाया है। आयुष्मान खुराना ने अभिनेता वरुण धवन के इस पोस्ट को लाइक किया है।
इस फोटो पर टिप्पणी करते हुए कृति ने लिखा,”मिस यू माई फ्रेंड” और उसके बाद उन्होंने एक रेड हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया।
अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता वरुण धवन के प्रशंसको ने भी कमेंट किया है कुछ प्रशंसको ने कहा कि,” अब हमसे भेड़िया 2 के लिए इंतजार नहीं हो पा रहा है।” तो कुछ ने कहा कि, ” लग रहा है,कुछ तो पक रहा है।”
हाल ही में अभिनेता वरुण धवन करण जौहर के मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आए थे। अभी उनके पास ‘वीडी 18’ है,जो 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, कृति की आनेवाली फिल्में अनटाइटल रोमांटिक कॉमेडी, ‘द क्रू’ और ‘दो पत्ती’ हैं। ‘द क्रू’ 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
