अपराध

अमेरिका के अस्‍पताल में हुई गोलीबारी,संदिग्ध समेत 2 की मौत

वाशिंगटन,18 नवंबर (युआईटीवी)- अमेरिका के न्यू हैम्पशायर राज्य में कॉनकॉर्ड के एक मनोरोग अस्पताल में गोलीबारी की गई,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक पुलिस जवान ने संदिग्ध को गोली मार दी। जिससे अस्पताल में 2 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि अधिकारियों ने की है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को यह घटना घटित हुई। बताया जा रहा है कि अमेरिका के न्यू हैम्पशायर राज्य में कॉनकॉर्ड के एक मनोरोग अस्पताल की लॉबी के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया और गोलीबारी की। गोलीबारी के दौरान संदिग्ध ने एक अज्ञात व्यक्ति को गोली मार दी। इस गोलीबारी की पुष्टि करते हुए न्यू हैम्पशायर राज्य पुलिस के निदेशक कर्नल मार्क हॉल ने कहा कि जितने भी मरीज यहाँ थे,सभी सुरक्षित हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू हैम्पशायर राज्य पुलिस के निदेशक कर्नल मार्क हॉल ने शुक्रवार शाम को एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कहा कि इस गोलीबारी के आरोपी संदिग्ध की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही संदिग्ध ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया,राज्य पुलिस के जवानों ने तुरंत संदिग्ध पर हमला कर उसे मार डाला।

अधिकारी ने कहा कि बम दस्ते द्वारा राज्य पुलिस संदिग्ध वाहन की जाँच कर रही है।

आगे उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनता के लिए कोई खतरा नहीं है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक,संवाददाताओं से न्यू हैम्पशायर के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के प्रमुख कमिश्नर लोरी वीवर ने कहा कि अस्थायी रूप से अस्पताल आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। इस प्रभाव से मरीजों और कर्मचारियों को दूर रखा गया है। मरीजों और कर्मचारियों को अस्पताल द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *