अहमदाबाद, 17 नवंबर (युआईटीवी)- आईसीसी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप का फाइनल 19 नवंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसे देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्सुकता है। माहौल यह है कि अहमदाबाद के होटल का किराया एक रात ठहरने के लिए 1 लाख रुपये तक हो गया है।
19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी वनडे विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा। जहाँ भारत का सामना पाँच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्सुक हैं। लेकिन उन्हें अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
अब बुनियादी आवास एक रात ठहरने के लिए 10,000 रुपये लग रहे हैं,तो शहर में लक्जरी होटल में कीमत बढ़कर 1 लाख रुपये हो गया है।
एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फाइनल के मद्देनजर उड़ान की कीमतें भी बढ़ गई हैं। अहमदाबाद के लिए राउंड-ट्रिप टिकटों में 200 से 300 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं फाइनल की पूर्व संध्या पर दिल्ली से उड़ान की कीमत अब 15,000 रुपये है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल को लेकर अहमदाबाद के लिए टिकट का आरक्षण करना और आवास सुरक्षित करना एक कठिन चुनौती बन गया है। जब से विश्व कप के कार्यक्रमो की घोषणा हुई है,उसके बाद से क्रिकेट प्रेमियों को उड़ान की लागत में बढ़ोतरी और अत्यधिक होटल टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है । भारत ने जैसे ही विश्व कप फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। स्थिति यह हो गई कि अहमदाबाद में होटल की कीमतें आसमान छूने लगीं हैं।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है,जब क्रिकेट के वजह से शहर में हलचल पैदा हुई है।
इससे पूर्व जब भारत-पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को होने वाला था,तब भी ऐसा परिदृश्य सामने आया था। उस समय भी होटल टैरिफ नई ऊँचाइयों पर पहुँच गया था।
अहमदाबाद में ठहरने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे – मेकमाईट्रिप,एगोडा और बुकिंग.कॉम इत्यादि पर खोजों में काफी वृद्धि देखी गई है। ऐसी ही बढ़ोतरी भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी देखी गई थी।
13 नवंबर को बिक्री के लिए मैच टिकटों का अंतिम बैच आया था। जो तुरंत ही बिक गया। सस्ते टिकट की कीमत जो बुकमायशो पर उपलब्ध था,वह 10,000 रुपये थी।
भारतीय टीम इस पूरे सत्र में अजेय लय बरक़रार रखी हुई है। जिसे लेकर प्रत्याशा बढ़ गई है। यह फाइनल देश भर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए जीवन में एक बार होने वाले आयोजन में बदल गया है।
भारतीय टीम इससे पूर्व दो बार विश्व कप जीत गई है। पूरे भारतवासी को मेन इन ब्लू से उम्मीद है कि इस बार फिर से विश्व कप जीत कर सबको गौरवान्वित करें।
