INDIA parties meet

‘इंडिया’ के नेताओं ने संसद में की बैठक, मणिपुर पर फिर मांगा पीएम का बयान

नई दिल्ली, 4 अगस्त (युआईटीवी/आईएएनएस)। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस यानि इंडिया पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को संसद में बैठक की और एक बार फिर मणिपुर हिंसा पर दोनों सदनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग पर जोर देने का फैसला किया।

‘इंडिया’ नेताओं की बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में हुई। बैठक के दौरान संसद में प्रधानमंत्री के बयान की मांग करने का निर्णय लिया गया।

‘इंडिया’ की पार्टियां मणिपुर हिंसा पर संसद के दोनों सदनों में पीएम मोदी के बयान की मांग कर रही हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा की भी मांग की है।

बता दें कि मणिपुर में 3 मई को जातीय झड़पें हुईं और तब से कई लोग मारे गए हैं और हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

INDIA parties meet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *