सैम बहादुर

भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के दौरान ‘सैम बहादुर’ का गाना ‘बढ़ते चलो’ बजाया जाएगा

मुंबई,14 नवंबर (युआईटीवी)- भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के दौरान विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ का पहला गाना ‘बढ़ते चलो’ बजाया जाएगा।

‘बढ़ते चलो’ गाना अद्वितीय विशिष्टता रखता है क्योंकि इस गाने में भारतीय सेना की विभिन्न रेजिमेंटों जैसे- मराठा रेजिमेंट,मद्रास रेजिमेंट, राजपूताना राइफल्स, सिख रेजिमेंट, राजपूत रेजिमेंट, जम्मू और कश्मीर राइफल्स,कुमाऊं रेजिमेंट,बिहार रेजिमेंट और गढ़वाल राइफल्स के ऐतिहासिक युद्ध घोषों को गीतों में पिरोया गया है। इस गीत की रचना प्रसिद्ध गुलज़ार साब ने की है।

इस गीत में जितने भी लोगों को सम्मिलित किया गया है,वे सभी एक वास्तविक सैनिक हैं। जो साहस,सम्मान,आत्म-बलिदान और वीरता का परिचय देते हैं।

यह गाना बहुत पुराने जमाने का 1990 के दशक की शैली में बनाया गया है। यह गीत युद्ध के नारे का सार दर्शाता है और देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले गुमनाम नायकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

यह गीत शक्तिशाली और मार्मिक कृति को दर्शाता है। क्योंकि यह गीत सैनिकों की वास्तविक उपस्थिति और गुलजार की काव्यात्मक प्रतिभा का संयोजन है।

भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के दौरान इस गाने को बजाए जाने से वहाँ उपस्थित सभी दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ने के लिए यह पूरी तरह से तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *