प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग

भारत ने सिंगापुर के साथ हुए चार अहम समझौतों को ‘संबंधों का नया अध्याय’ बताया

नई दिल्ली,5 सितंबर (युआईटीवी)- सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के साथ एक बैठक की। दोनों नेताओं ने इस बैठक के दौरान भारत और सिंगापुर के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। दोनों देशों के संबंधों को दोनों देशों के नेता ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमत हुए।

बता दें कि वोंग के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर सिंगापुर में हैं। सिंगापुर संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और उसके बाद उन्होंने वोंग के साथ वार्ता की। संसद भवन में पीएम मोदी और सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग ने एक दूसरे देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की। वहाँ उन्होंने आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए। मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करने और वोंग के सिंगापुर का प्रधानमंत्री बनने के कुछ दिनों बाद दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई है। सिंगापुर और भारत दोनों नेताओं के मुलाकात के बाद रणनीतिक साझेदार बन गए हैं। भारत के लिए यह उपलब्धि रणनीतिक रूप से बड़ी उपलब्धि है।


सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि संबंधों में एक नया अध्याय: व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित हुई। सिंगापुर में आज पीएम मोदी और पीएम लॉरेंस वोंग ने एक सार्थक बैठक की। दोनों देशों के मध्य के संबंधों को दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी जैसे – उन्नत विनिर्माण,स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा,डिजिटलीकरण,कनेक्टिविटी,कौशल विकास और स्थिरता के क्षेत्रों के विभिन्न पहलुओं इत्यादि को बढ़ाने पर सहमत हुए। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष के मध्य इन क्षेत्रों के विभिन्न पहलुओं की व्यापक समीक्षा की गई।

पीएम मोदी ने लॉरेंस वोंग के साथ मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर कर लिखा,आज भी मेरे मित्र,प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ चर्चा जारी रही। हम दोनों के मध्य के आपसी बातचीत कौशल, प्रौद्योगिकी,एआई,स्वास्थ्य देखभाल तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर पर केंद्रित थी।

दोनों देशों के बीच के सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी,सेमीकंडक्टर,स्वास्थ्य सहयोग तथा कौशल विकास के क्षेत्र में प्रमुख समझौतों (एमओयू) पर भारत और सिंगापुर के बीच हस्ताक्षर किए गए।

भारत-सिंगापुर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम साझेदारी के तहत सिंगापुर के व्यापार तथा उद्योग मंत्रालय एवं भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच एमओयू शामिल है।

सिंगापुर के डिजिटल विकास और सूचना मंत्रालय एवं भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के तहत एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

सिंगापुर के शिक्षा मंत्रालय तथा भारत के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के बीच शैक्षिक सहयोग और कौशल विकास के तहत सहमति बनी। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय एवं भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौता हुआ।

गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के पीएम वोंग से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने वोंग से मुलाकात के दौरान भारत देश में कई सिंगापुर बनाने की इच्छा व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि हर विकासशील देश के लिए सिंगापुर एक प्रेरणा है। भारत में हम भी अनेक सिंगापुर बनाना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि उस दिशा में हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।