भारत और पाकिस्तान की सेना ने नए साल पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया

जम्मू, 1 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर नए साल के मौके पर शनिवार को भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने एक-दूसरे के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, वर्ष 2022 की शुरूआत में, आपसी विश्वास और शांति को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय सेना ने पुंछ और मेंढर क्रॉसिंग प्वाइंट्स पर पाकिस्तानी सेना के साथ मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

बयान में कहा गया है, भारत-पाकिस्तान सीमा पर चल रहे संघर्ष विराम को ध्यान में रखते हुए, इस कदम का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में शांति और सद्भाव को और बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *