नई दिल्ली,29 नवंबर (युआईटीवी)- भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप के बाद श्रीलंका का दौरा करेगी। जिसकी घोषणा बुधवार को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने किया है। एसएलसी ने घोषणा किया कि अगले साल भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई से अगस्त 2024 में देश का दौरा करेगा। जहाँ श्रीलंका और भारत के बीच छह मैचों की सफेद गेंद श्रृंखला खेला जाएगा।
पुरुष अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर एसएलसी द्वारा जारी किया गया है,जिसके अनुसार अगले वर्ष 2024 में श्रीलंका 52 मैच खेलेगा। इन 52 मैचों में 21 वनडे,10 टेस्ट और 21 टी20 मैच शामिल है।
हालाँकि,अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के निलंबन के तहत एसएलसी को रखा गया है। फिर भी वे अपनी पुरुष और महिला अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे।
श्रीलंका जनवरी में घरेलू श्रृंखला से अपने अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर की शुरुआत करेगा। श्रीलंका यह घरेलू श्रृंखला की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ करेगा। इस श्रृंखला में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएँगे।
उसके पश्चात अफगानिस्तान के खिलाफ एक श्रृंखला जनवरी-फरवरी के दौरान खेला जाएगा। इस श्रृंखला में एक टेस्ट मैच, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएँगे।
पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन 4 जून से 30 जून 2024 तक वेस्ट इंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा की जानी है। यह पहला आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट है,जो संयुक्त राज्य अमेरिका में खेले जाने वाला है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का कहना है कि पुरुष टी20 विश्व कप के दौरे पर जाने से पूर्व बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। जहाँ टीम सभी प्रारूपों का मैच खेलेगी। भारत के साथ सफेद गेंद वाले मैचों के लिए श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) मेजबानी करेगी। उसके पश्चात श्रीलंका की टीम इंग्लैंड के दौरे के लिए जाएगी। श्रीलंका तीन टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इंग्लैंड दौरे के पश्चात दो टेस्ट मैचों के लिए श्रीलंका सितंबर में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी।
तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने के लिए अक्टूबर में वेस्टइंडीज,श्रीलंका का दौरा करेंगे। इसके बाद श्रीलंका की टीम दो टेस्ट मैच खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएगी और साल का अंत तीन वनडे और तीन टी20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलकर करेगी।
श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डी सिल्वा ने अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर के बारे में कहा कि, ” इस आने वाले वर्ष में हम काफी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलेंगे। इसलिए यह वर्ष बेहद रोमांचक होने वाला है। साल भर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में हमारी टीम व्यस्त रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों को 2024 कैलेंडर में काफी खेलने का मौका मिलेगा।”
