रोशिबिना देवी (तस्वीर क्रेडिट नरेंद्रमोदी ट्विटर)

भारतीय वुशु खिलाड़ी रोशिबिना फाइनल में पहुँची,रजत पक्का

हांगझोऊ, 28 सितंबर (युआईटीवी)- भारतीय वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी नाओरेम 19 वें एशियाई खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुँच गई है। उन्होंने वियतनाम की थी थू गुयेन को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

19 में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी नाओरेम ने शानदार प्रदर्शन किया और इस प्रतियोगिता के महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुँचकर कम-से-कम रजत पदक पक्का कर कर लिया है।

रोशिबिना ने वियतनाम वुशु खिलाड़ी थी थू गुयेन को 2-0 से हराया। अब उनका फाइनल में मुकाबला चीन की जू जियाओवेई से होगा। चीन की जू जियाओवेई ने ईरान शहरबानो सेमिरोमी को सेमीफइनल में 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

इससे पहले रोशिबिना ने 2018 के एशियाई खेल जो जकार्ता में आयोजित किया गया था,उस में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने इस बार पूर्व के पदक का रंग बदलते हुए एशियाई खेल में फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अगर वह फाइनल मुकाबला जीत जाती है,तो ने स्वर्ण पदक मिलेगा। अगर जीत हासिल करने में नाकामयाब रही तो रजत पदक तो सुनिश्चित हो गया है।

वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी नाओरेम ने 19 वें एशियाई खेल के फाइनल में पहुँचकर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली वह दूसरी भारतीय महिला बन गई है। इससे पूर्व 2010 के ग्वांग्झू एशियाई खेलों में भारत की वांगखेम संध्यारानी देवी फाइनल में पहुँची थी।

क्वार्टर फाइनल में रोशिबिना ने कजाकिस्तान की ऐमन कार्शिगा को अंकों के अंतर से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया था। इसी श्रेणी में रोशिबिना ने दक्षिणी एशियाई खेल 2019 में स्वर्ण पदक जीता था। अब सबकी उम्मीदें उनसे स्वर्ण पदक जीतने की है। उनका फाइनल मुकाबला चीन की जू जियाओवेई से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *