तेल अवीव, 28 अक्टूबर (युआईटीवी)- आतंकी संगठन हमास के हवाई अभियान प्रमुख की हत्या की घोषणा इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) और इसकी खुफिया एजेंसी शिन बेट ने की।
एक संयुक्त बयान जारी करते हुए आईडीएफ और शिन बेट ने कहा कि अबू रुकबेह हमास के हवाई संचालन प्रमुख था। आतंकी संगठन के हैंड ग्लाइडर तथा ड्रोन संचालन हवाई पहचान प्रणाली के लिए अबू रुकबेह ही जिम्मेदार था। जिसे आज मार गिराया गया है।
हमास के सैन्य अभियानों का शीर्ष नेता अबू रूबेख को माना जाना है। आतंकी संगठन हमास की ओर से 7 अक्टूबर को जो आतंकी हमला किया गया था और इजरायल में हमास के आतंकवादी घुसने में कामयाब हुए थे,उसके लिए हमास नेता ही जिम्मेदार था। क्योंकि इसके लिए जो हवाई अभियानों का मार्गदर्शन और क्रियान्वयन कर रहा था,वह हमास नेता अबू रूबेख ही था और इसी वजह से इजरायल में हत्याओं को अंजाम दिया गया।
इजरायल में आतंकी संगठन हमास के द्वारा 7 अक्टूबर को जो आतंकवादी हमला किया गया है,उसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों की खोज इजरायली सेना कर रही है। इसकी जानकारी एक साक्षात्कार में इजरायली जासूसी एजेंसी मोसाद के सेवानिवृत्त मेजर जनरल यायर रविद ने दी। उन्होंने बताया कि इस आतंकवादी हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की तलाश इजरायली सेना करेगी।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) हमास के सैन्य अभियानों का शीर्ष नेता अबू रूबेख को 7 अक्टूबर के आतंकी हमला का जिम्मेदार मानता है और उसे मारने पर ही आईडीएफ ने अपना ध्यान केंद्रित किया हुआ था।
