Gulmarg: A view of the area covered in thick blanket of snow during snowfall, in Gulmarg on Wednesday

जम्मू-कश्मीर में व्यापक बारिश/बर्फबारी होने की संभावना आज भी जारी

श्रीनगर, 14 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में व्यापक बारिश / हिमपात होने की संभावना है, यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश / हिमपात की संभावना है।”

इस बीच, श्रीनगर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 0.6 और गुलमर्ग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

द्रास (लद्दाख) में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 3 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि जम्मू में 12.4 डिग्री, कटरा में 10.6, बटोटे में 3, बनिहाल में 3.6 और भद्रवाह में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *