मुंबई,30 अगस्त (युआईटीवी)- फिल्म “जवान” ने रिलीज़ से पहले ही कमल कर दिया है। किंग खान की इस फिल्म ने 51 साल बाद मुंबई के प्रतिष्ठित ‘गेयटी’ थिएटर में सुबह 6 बजे का शो शुरू करने इतिहास रचा है।
शाहरुख़ खान की फिल्म जवान जहाँ लोगों के खूब चर्चा बना हुआ है। वहीं अब इस फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही ऐसा कमाल कर दिया है जो पहले कभी नहीं हुआ है। खबर है की मुंबई के मशहूर थिएटर गेयटी में सुबह 6 बजे से जवान के शो शुरू किए जा सकते हैं। शाहरुख़ खान के फेमस पेज में एक पोस्ट ट्विटर पर शेयर किया है और बताया है कि मुंबई के मशहूर गेयटी थिएटर में जवान के मॉर्निंग शो रखे जाएँगे। जिनकी शुरुआत सुबह 6 बजे होगी।

ये पहला मौका है जब अभिनेता के किसी फिल्म के लिए गेयटी थिएटर में इतनी जल्दी मॉर्निंग शो होंगे। इससे पहले पठान के लिए इसी थिएटर में सुबह 9 बजे मॉर्निंग शो की शुरुआत हुई थी। हालाँकि इस जानकारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आया है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो शाहरुख़ खान के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। इससे पहले शाहरुख़ खान ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि वो जल्द ही जवान फील के ट्रेलर लॉन्च के लिए दुबई जा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि ट्रेलर लॉन्च आयोजन के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालाँकि अभी इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। शाहरुख़ ने लिख था कि “जवान का जश्न मैं आपके साथ न मनाऊ ये हो नहीं सकता। 31 अगस्त रात के 9 बजे मैं आ रहा हूँ । बुर्ज खलीफा और मेरे साथ जवान का जश्न मनाओ। क्योंकि प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है,तो प्यार के रंग में रंग जाओ और आओ लाल रंग पहने। क्या कहते हैं ? तैयार!”

फिल्म के गानों और प्रीव्यू ने फैंस की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। अब बस उस दिन का इंतज़ार है जब शाहरुख़ खान जवान के जरिए सिनेमाघरों में दस्तक देंगे।
