अम्मान, 15 सितम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)- जॉर्डन के प्रधानमंत्री बिशर खासावनेह ने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। सरकारी पेट्रा समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, खसावनेह बुधवार को कोविड जांच में पॉजिटिव पाए गए।
एजेंसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो परीक्षण किए, जिसमें उनके संक्रमण की पुष्टि हुई और एक पीसीआर परीक्षण लंबित है।
एहतियात के तौर पर, वह अंतिम परिणाम आने तक स्थापित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के भीतर होम-आइसोलेशन प्रक्रियाओं का पालन करेंगे।
खसावनेह इस साल फरवरी में भी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए थे।
