मुंबई,29 नवंबर (युआईटीवी)- काजोल के बारे में एक मजेदार किस्सा फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने मशहूर चैट शो कॉफी विद करण में सुनाया। फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहरुख खान,काजोल और रानी मुख़र्जी ने साथ में किया था। इस फिल्म के एक नैरेशन का एक मजेदार किस्सा करण जौहर ने साझा किया जो शाहरुख खान और काजोल से संबंधित है। उन्होंने कहा कि जब निर्देशक मणि रत्नम का फोन काजोल को आया तो,उन्हें लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है।
कॉफी विद करण सीजन 8 के अपकमिंग एपिसोड में इस शो की शोभा बढ़ाते हुए काजोल और रानी मुखर्जी नजर आएँगी।

फिल्म ‘दिल से’ अभिनेत्री काजोल ऑफर हुई थी। 1998 की फिल्म जिसमें शाहरुख खान,मनीषा कोइराला,प्रीति जिंटा थी। फिल्म का गाना ” छैया छैया ” आज भी सभी को याद है। काजोल को निर्देशक मणि रत्नम ने फिल्म दिल से के लिए फ़ोन किया था। जिसका खुलासा फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने मशहूर चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 8 में किया है।
निर्माता करण जौहर ने इससे सम्बन्धित एक किस्सा याद कर कहा कि,”मुझे अभी भी वह दिन याद है,जब मैंने शाहरुख खान और आपको फिल्म सुनाई थी। हम शाहरुख खान के पुराने घर अमृत अपार्टमेंट में थे। हम उनके कमरे में बैठे थे,जो छत के ठीक बगल में है। आप रो रहे थे और शाहरुख खान आपकी ओर देख रहे थे और सोच रहे थे कि आपने प्लॉट खो दिया है। मैं फिल्म सुनाते हुए रो रहा था और आप सुनते हुए रो रही थी और वह बस यह सोच रहा था कि हम दोनों पागल हैं।”
आगे उन्होंने कहा कि, ” मुझे याद है कि उस समय आपको मणि रत्नम का फोन आया था,जिसे आपने कहा था,कौन ? उन्होंने कहा कि मैं मणि रत्नम बोल रहा हूँ और आपने कहा की हाँ,”मैं टॉम क्रूज़ हूँ” और फोन रख दिया। मणि रत्नम ने उन्हें दिल से के लिए बुलाया था और उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि यह मणि रत्नम हैं। उन्हें लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म निर्माता करण जौहर का मशहूर चैट शो कॉफी विद करण स्ट्रीमिंग हो रही है।
View this post on Instagram
