नई दिल्ली, 4 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| दिल्ली के कंझावला केस में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) ने बुधवार को कहा कि महिला वाहन के अगले बाएं पहिए में फंसी हुई थी। एफएसएल सूत्रों ने कहा, अभी तक यह पता चला है कि महिला वाहन के अगले बाएं पहिए में फंसी हुई थी। टीम को पहिये के आसपास और कार के नीचे के अन्य हिस्सों पर भी खून के धब्बे मिले हैं।
सूत्रों ने पीड़िता की ऑटोप्सी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अंजलि को कम से कम 40 बाहरी चोटें आई थीं। शरीर की त्वचा बुरी तरह छिल गई थी, जिसके चलते पसलियां पीठ की ओर से निकली हुई थीं। खोपड़ी टूटी हुई थी और ब्रेन का मैटर गायब था। रिपोर्ट में कहा गया, मौत का कारण सिर, रीढ़ की हड्डी, बायीं जांघ की हड्डी और दोनों पैरों में गंभीर चोट के चलते अधिक रक्तस्राव और सदमा माना जा रहा है। सभी चोटें संभवत: वाहन से हुई दुर्घटना और घसीटे जाने के कारण लगीं।
इसके अलावा, रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न का कोई संकेत नहीं है।
स्कूटी चला रही 20 वर्षीय महिला अंजलि को सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग 12 किमी तक आरोपी कार से घसीटते हुए ले गए।
पुलिस ने घटना के समय कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है।
अमित (25) उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड के लिए काम करता है। वहीं कृष्ण (27) स्पेनिश कल्चर सेंटर में कार्यरत है। मिथुन (26) हेयरड्रेसर है, जबकि मनोज मित्तल (27) सुल्तानपुरी में राशन डीलर है, जो खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताता है।
एफएसएल ने पांचों आरोपियों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट, घटना स्थल से लिए गए ब्लड सैंपल और क्राइम सीन के रीक्रिएशन के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है।
बुधवार को क्राइम सीन रिपोर्ट पुलिस को सौंपे जाने की संभावना है।
स्कूटी चला रही अंजलि को आरोपी सुल्तानपुरी से कंझावला तक घसीटते हुए ले गए। बताया जा रहा है कि पीड़िता के कपड़े कार के पहिए में अटक गए थे।
पुलिस ने घटना के समय कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है।
25 वर्षीय अमित उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड के साथ काम करता है। वहीं 27 वर्षीय कृष्ण स्पेनिश कल्चर सेंटर में काम करता है, जबकि 26 वर्षीय मिथुन हेयरड्रेसर है, इसके अलावा 27 वर्षीय मनोज मित्तल सुल्तानपुरी में राशन डीलर का काम करता है। वह खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता भी बताता है।
