Delhi accident- Kanjhawala Girl Murder Case.

कंझावला मामला : घटना के समय नशे में थी अंजलि

नई दिल्ली, 3 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| दिल्ली के कंझावला मामले में दिल्ली पुलिस को 20 वर्षीय अंजलि की ‘विसरा जांच रिपोर्ट’ मिल गई है। इसकी जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी। सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि घटना के समय अंजलि नशे में थी।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के अनुसार, पीड़िता अंजलि की रिपोर्ट 24 जनवरी को दिल्ली के रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी द्वारा तैयार की गई।

सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, रिपोर्ट अब जांच का हिस्सा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

अंजलि अपनी दोस्त निधि के साथ रोहिणी के एक होटल में एक पार्टी के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान रात करीब 2 बजे एक कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह करीब 4 बजे कंझावला इलाके में उसका शव सड़क पर पड़ा मिला। एक राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *