'जवान' के टीजर पर करण जौहर का आया रिएक्शन

‘जवान’ के टीजर पर करण जौहर का आया रिएक्शन

नई दिल्ली, 10 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- मेगास्टार शाहरुख खान की अपकमिंग हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर ‘जवान’ का ‘प्रीव्यू’ सोमवार को जारी किया गया, जिसने हर किसी को एक्साइटेड कर दिया है।

‘प्रीव्यू’ में नयनतारा को हार्ड-कोर एक्शन में देखा गया। वहीं शाहरुख का नया लुक सामने आया, जिसमें वह गंजे दिखाई दे रहे हैं। इसमें विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण और सान्या मल्होत्रा की भी झलक दिखाई गई।

इसे ‘ब्लॉकबस्टर’ बताते हुए, फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने “भाई” (शाहरुख) की तारीफ की और लिखा, “भाई!!!!!! यह एक ब्लॉकबस्टर जगरनॉट बनने जा रही है! वाह, मैं इंतजार नहीं कर सकता!!!” करण जौहर ने इसके साथ रेड हार्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

निर्देशक सुजॉय घोष ने ‘प्रीव्यू’ की झलकियां साझा कीं और कहा: “यार, जवान ट्रेलर के आखिरी कुछ सेकंड…. मनोरंजक चीजें! मैं आपको सैल्यूट करता हूं शाहरुख, बहुत अच्छा!! झूमे जो जवान…”

एक्ट्रेस राशि खन्ना ने फायर और हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया, “उफ्फ!!!”।

‘जवान’ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित है। यह 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *