चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), 26 अक्टूबर (युआईटीवी)- बेंगलुरु-हैदराबाद राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर खड़े ट्रक से एक एसयूवी के टकरा जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बेंगलुरु के पास चिक्कबल्लापुर के बाहरी इलाके में हुई।
बागेपल्ली यातायात पुलिस ने इस दुर्घटना के बारे में कहा कि जब दुर्घटना हुई तब पीड़ित बागेपल्ली से चिक्काबल्लापुर की ओर जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक सड़क इस दुर्घटना में दो अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
चिक्काबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक डीएल नागेश ने इस हादसा के बारे में बताया कि इस मामले की जाँच की जा रही है। अभी तक के जाँच में सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि ड्राइवर को सुबह की धुंध की वजह से सही से दिखाई नहीं दिया और यह दुर्घटना हो गई।
इस सड़क दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है,उनमें 10 पुरुष और दो महिलाएँ शामिल हैं। पाँच लोगों की मृत्यु तो मौके पर ही हो गई और बाकी सात लोगों की मृत्यु अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई ।
एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि, ” पीड़ित आंध्र प्रदेश से आ रहे थे।”
मृतकों के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक बेंगलुरु के होंगसंद्रा में रहते थे और वे आंध्र प्रदेश के गोरंटला का रहने वाले थे।
