देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव

कर्पूरी ठाकुर,नरसिम्हा राव,चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली,30 मार्च (युआईटीवी)- कर्पूरी ठाकुर,नरसिम्हा राव,चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। देश की चार महान हस्तियों – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर,देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एवं चौधरी चरण सिंह और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है,जिसे उनके परिजनों ने प्राप्त किया।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न का सम्मान मिलना था, लेकिन आज वह राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हुए। राष्ट्रपति 31 मार्च को उनके घर जाकर उन्हें इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करेंगी और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति भी वहाँ मौजूद रह सकते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किया गया था।

स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में इस सम्मान को ग्रहण किया।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का मरणोपरांत भारत रत्न का पुरस्कार राष्ट्रपति से उनके बेटे पी वी प्रभाकर राव ने ग्रहण किया।

चौधरी चरण सिंह का भारत रत्न पुरस्कार उनके पोते जयंत चौधरी ने ग्रहण किया। चौधरी चरण सिंह देश के पूर्व प्रधानमंत्री तो थे ही साथ ही उन्हें किसानों का मसीहा भी माना जाता था।

एम एस स्वामीनाथन का भारत रत्न पुरस्कार उनकी बेटी डा. नित्या राव ने लिया है। एमएस स्वामीनाथन देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक थे।

केंद्र सरकार के कई मंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर वहाँ उपस्थित थे,जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *