कार्तिक आर्यन (तस्वीर साभार कार्तिकायन इंस्टा)

कार्तिक आर्यन ने अपना जन्मदिन पेट डॉग कटोरी के साथ मनाया

मुंबई,23 नवंबर (युआईटीवी)- बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने अपना 33वां जन्मदिन पेट डॉग कटोरी के साथ मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन का केक पेट डॉग कटोरी के साथ काटा।

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर पोस्ट की है,जिसमें वे मोमबत्ती की रोशनी में अपने चॉकलेट केक के सामने बैठ कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ उनका सफेद पेट डॉग भी दिखाई दे रहा है। जो अभिनेता के बगल में बैठकर मोमबत्ती की रोशनी और चॉकलेट केक को देख रहा है।

इस तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है,सभी के प्यार के लिए आभारी हूँ ।

एक फिल्‍म को लेकर निर्देशक करण जौहर के साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन काम कर रहे हैं।

निर्देशक करण जौहर ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है और कहा कि उम्मीद है कि यहाँ से हमारा साथ और अधिक मजबूत होता जाएगा। जिससे हम बड़े पर्दे पर जादू कर सकेंगे। हमारा सहयोग बड़े पर्दे पर जादू पैदा करना कभी बंद नहीं करेगा।

निर्देशक करण जौहर और अभिनेता कार्तिक आर्यन कौन से प्रोजेक्ट पर साथ में कर रहें हैं,इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *