कार्तिक आर्यन ने इकोनॉमी क्लास में की यात्रा, यूजर्स ने बताया 'फिल्म को प्रोमोट करने का नया ट्रेंड'

कार्तिक आर्यन ने इकोनॉमी क्लास में की यात्रा, यूजर्स ने बताया ‘फिल्म को प्रोमोट करने का नया ट्रेंड’

मुंबई, 26 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)- बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते हुए देखा गया और इसका एक वीडियो वायरल हो गया है।

सेलिब्रिटी पैपराज़ी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। वीडियो में कार्तिक आर्यन इंडिगो फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में अपनी सीट ढूंढते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लाइट ब्लू शर्ट पहनी हुई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो को देख कुछ लोगों ने एक्टर की तारीफ की। जबकि, कुछ ने इसे फिल्म को प्रोमोट करने का नया ट्रेंड बताया।

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “यह फिल्मों को प्रोमोट करने का नया ट्रेंड है।”

एक नेटिज़न ने कहा कि यह एक “पब्लिसिटी स्टंट” है।

बता दें कि कार्तिक जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित, इसमें गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *