मुंबई,6 जनवरी (युआईटीवी)- अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ ‘आशिकी 3’ में अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश काम करना चाहती हैं। अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश ने कार्तिक आर्यन के साथ ‘लव आजकल 2’ में काम किया था। उसके बाद उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर से वह कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी की तीसरी इंस्टॉलमेंट में स्क्रीन शेयर करना चाहती है।
अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश का कहना है कि मेरा सपना है कि मैं ‘आशिकी 3’ में अभिनय करूँ। अनुराग बसु उनके ड्रीम्स डायरेक्टर्स में से एक हैं और वह उनके साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक और इच्छुक हैं।
अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश ने कार्तिक आर्यन के साथ ‘आशिकी 3’ में काम करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मुझे रोमांटिक फिल्में पसंद हैं। ‘लव आजकल 2’ में हमारे बीच की केमिस्ट्री को लोगों के खूब पसंद किया था। इसलिए मैं एक बार फिर उनके साथ ‘आशिकी 3’ में काम करना पसंद करूँगी।
1990 के दशक में आशिकी फ्रेंचाइजी की शुरुआत राहुल रॉय,अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी के साथ हुई थी। महेश भट्ट ने इसका निर्देशन किया था।
‘आशिकी 2’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इस फिल्म को 2013 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर हैं,सहायक भूमिकाओं में शाद रंधावा और महेश ठाकुर हैं। जबकि कैमियो भूमिका में सलिल आचार्य नजर आए थे।
