केरल ब्लास्टर्स ने सहायक कोच इश्फाक अहमद से नाता तोड़ा

केरल ब्लास्टर्स ने सहायक कोच इश्फाक अहमद से नाता तोड़ा

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम केरला ब्लास्टर्स एफसी ने अपनी टीम के सहायक कोच इश्फाक अहमद से नाता तोड़ने की मंगलवार को घोषणा की।

इश्फाक चार वर्षों तक केरला ब्लास्टर्स के साथ सहायक कोच रहे।

क्लब ने ट्वीट किया, “इश्फाक अहमद आपके प्रयासों और जूनून के लिए आपको धन्यवाद जिस तरह आपने टीम के प्रति अपना योगदान दिया। आपको केरला ब्लास्टर्स एफसी परिवार हमेशा याद रखेगा। आपको भविष्य के लिए शुभकामनायें।”

सेन्ट्रल मिडफील्डर ने आईएसएल 2015 सत्र में प्लेयर-असिस्टेंट मैनेजर के रूप में शुरूआत की। वह केरला ब्लास्टर्स के साथ पीली जर्सी में 25 मैच खेले। फुटबॉल से संन्यास के बाद वह जमशेदपुर एफसी से 2017-18 में पदार्पण सत्र से जुड़ गए।

जमशेदपुर एफसी में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद वह 2019 में ब्लास्टर्स में लौटे। उसके बाद से वह ब्लास्टर्स के कोचिंग स्टाफ का अभिन्न हिस्सा बने रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *