खुशी दुबे

खुशी दुबे आंख मिचौली में अपने किरदार के लिए सीख रही हैं एक्शन

मुंबई,10 जनवरी (युआईटीवी)- अभिनेत्री खुशी दुबे अपकमिंग शो ‘आंख मिचौली ’ के लिए एक्शन करना सीख रही हैं,वह इस शो में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस शो में अपने भूमिका के बारे में खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि वह इस शो के लिए गुजराती सीख रही हैं और शो में एक्शन दृश्यों के लिए एक्शन सीख रही हैं।

‘आंख मिचौली’ एक अंडरकवर पुलिस गाथा है,जिसमें सुमेध की भूमिका नवनीत मलिक निभाएँगे और रुक्मिणी का किरदार अभिनेत्री खुशी दुबे निभाएँगी।

अभिनेत्री खुशी दुबे अपने किरदार रुक्मिणी के बारे में बताती हैं कि, ” रुक्मिणी के पास फोटोग्राफिक मेमोरी भी है और वह किसी भी परिस्थिति में अपने आप को ढाल लेती हैं। इस शो में अभिनेत्री खुशी दुबे को रुक्मिणी की भूमिका में सहानुभूति और ऊर्जा से भरपूर दिखाया गया है। उसका लक्ष्य एक आईपीएस अधिकारी बनने का है। कहानी के आगे बढ़ने के साथ रुक्मिणी के जीवन में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khushi Dubey (@_khushidubey_)

अभिनेत्री खुशी दुबे ने आगे कहा कि, ” मैं रुक्मिणी की भूमिका के साथ न्याय करने के लिए और पूर्णता हासिल करने के लिए गुजराती सीख रही हूँ और एक्शन दृश्यों की भी तैयारी कर रहीं हूँ। अपकमिंग शो ‘आंख मिचोली’ ट्विस्ट और टर्न तथा सस्पेंस से भरी है। इस शो में सुमेध (नवनीत मलिक) और रुक्मिणी (खुशी दुबे ) के बीच की रोमांटिक और भावनात्मक यात्रा को भी दिखाया जाएगा।”

इस शो के बारे में अभिनेत्री खुशी दुबे ने कहा कि इस के लिए मैं आभारी महसूस करती हैं।

‘आंख मिचौली’ का निर्माण शशि सुमीत प्रोडक्शंस के द्वारा किया गया है। स्टार प्लस पर 22 जनवरी से यह प्रसारित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *