रोमारियो शेफर्ड (तस्वीर साभार मुंबईइंडियंस इंस्टा)

नीलामी से पहले ही लखनऊ सुपर जाइंट्स से रोमारियो शेफर्ड को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

मुंबई,4 नवंबर (युआईटीवी)- नीलामी से पहले ही आईपीएल 2024 सीजन के लिए पाँच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) से खरीदा और अपने साथ शामिल कर लिया है।

आईपीएल 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस सभी तरह से असफल होने के बाद,आईपीएल 2024 सीजन के लिए अपने टीम को मजबूत करने के लिए मुंबई इंडियंस ने रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) से खरीदा है। आईपीएल 2024 से पहले चल रही आईपीएल ट्रेडिंग विंडो के दौरान मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को उनकी मौजूदा फीस 50 लाख रुपये में ख़रीदा।

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए,रोमारियो शेफर्ड ने चार आईपीएल मैच खेले हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2019 में शेफर्ड ने पदार्पण किया। उसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों और टी20 दोनों में किया है।

24 वर्षीय रोमारियो शेफर्ड गुयाना के एक क्रिकेटर हैं। ये घरेलू क्रिकेट में गुयाना के लिए खेलते हैं और वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हैं। इन्होंने 26 टी20 वेस्टइंडीज के लिए खेले हैं। जिसमें 286 रन 47.66 की औसत से बनाए हैं और उनका उनका शीर्ष स्कोर 77 रन है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में उन्होंने 34.25 की औसत से 22 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/21 का रहा है।

रोमारियो शेफर्ड फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी खेल चुके हैं। वह कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में गयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स के लिए खेला है,तो एसए20 में जॉबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेला है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *