मलाइका अरोड़ा -अर्जुन कपूर

मलाइका को अर्जुन कपूर ने किया बर्थडे विश, रोमांटिक तस्वीर शेयर की

मुंबई, 23 अक्टूबर (युआईटीवी)- गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को अभिनेता अर्जुन कपूर ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। अभिनेता ने कहा कि वह हमेशा उनका साथ देंगे।

बॉलीवुड गलियारों में पिछले काफी दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अलग होने की खबरे आ रही थी,लेकिन मलाइका को जन्मदिन पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देकर अलग होने की खबरों पर विराम लगा दिया है।

अर्जुन कपूर ने मलाइका को जन्मदिन पर अनसीन फोटो शेयर की है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका के साथ ये बेहद क्यूट फोटो शेयर कर मलाइका को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि, ‘हैप्पी बर्थडे बेबी..मैं हमेशा आपका साथ दूँगा ..’ अपनी पोस्ट में अर्जुन ने जेम्स ब्लंट के गाने ‘यू आर ब्यूटीफुल’ का म्यूजिक दिया है।

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा “लव यू…”

इस पोस्ट को अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लाइक किया है।

मलाइका को फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ आखिरी बार देखा गया है। इस फिल्म के ‘आप जैसा कोई’ गाने में उन्हें आखिरी बार देखा गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत नजर आए थे।

अभिनेता अर्जुन कपूर एक नॉयर थ्रिलर फिल्म ‘द लेडी किलर’ में जल्द ही नजर आने वाले हैं। नॉयर थ्रिलर फिल्म में इनके साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *