मथुरा : होटल में आग लगने से दो कर्मचारी घायल

मथुरा, 3 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- मथुरा के एक होटल में गुरुवार को भीषण आग लग गई, जिसके चलते दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह आग बसेरा ग्रुप के वृंदावन गार्डन होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी थी।

आग की खबर फैलने के बाद दमकल की गाड़ियां और तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। दोनों घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि, आग पर काबू पा लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *