मई दिवस की छुट्टियों के दौरान चीन के यातायात में यात्रियों की संख्या में तेज वृद्धि

बीजिंग, 4 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)| चीनी परिवहन मंत्रालय ने 3 मई को बताया कि देश के रेल मार्ग, सड़क मार्ग, जलमार्ग और नागरिक उड्डयन पर यात्रियों की कुल संख्या मई दिवस की पांच दिवसीय छुट्टियों के दौरान 27 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। एक दिन में यात्रियों की औसत संख्या 5 करोड़ 40 लाख 38 हजार रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 162.9 प्रतिशत अधिक होगी।

रेलवे में यात्रियों की संख्या 9 करोड़ 8 लाख से अधिक होने का अनुमान है। एक दिन में यात्रियों की औसत संख्या एक करोड़ 81 लाख 76 हजार से अधिक होगी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 464.4 प्रतिशत अधिक होगी। सड़क मार्ग पर यात्रियों की कुल संख्या 16 करोड़ 30 लाख से अधिक, जल मार्ग पर यात्रियों की संख्या 68 लाख से अधिक तथा नागरिक उड्डयन में यात्रियों की संख्या 94 लाख 14 हजार से अधिक होगी।

इसके अलावा एक्सप्रेस-वे पर कुल वाहनों की संख्या 31 करोड़ 4 लाख से अधिक होगी और एक दिन में वाहनों की औसत संख्या 6 करोड़ 20 लाख होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *