Kashmir Weather.

मौसम विभाग बतया जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क व आसमान रहेगा साफ

श्रीनगर, 22 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इस बीच श्रीनगर में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, पहलगाम में माइनस 0.4 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 1.4 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

इसी प्रकार जम्मू में 13.6 डिग्री, कटरा में 12.7 डिग्री, बटोटे में 7.2 डिग्री, बनिहाल में 7.4 डिग्री और भद्रवाह में 4.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *