इस्राइल-हमास युद्ध

गाजा में 18,400 से ज्यादा फिलीस्तीनियों की मौत

गाजा,13 दिसंबर (युआईटीवी)- गाजा में 18,400 से ज्यादा फिलीस्तीनियों की मौत हमास-इजरायल युद्ध के शुरू होने के बाद हो गई है। इसकी घोषणा स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाजा पट्टी में किया है। हमास-इजरायल युद्ध 7 अक्टूबर को शुरू हुआ है और यह संघर्ष अभी तक जारी है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक,एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने कहा कि इजरायली सैन्य हमलों में गाजा में मंगलवार तक मारे गए फिलीस्तीनियों के संख्या कुल 18,412 हैं,जबकि 50,100 अन्य घायल हुए हैं।

मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने कहा कि पिछले घंटों के दौरान गाजा पट्टी के अस्पतालों में 207 फिलिस्तीनियों के शवों को स्थानांतरित कर दिया गया था और इजरायली छापे के दौरान बहुत से लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों की संख्या 450 बताई जा रही है।

हमास ने अचानक दक्षिणी इज़रायल पर हमला शुरू कर दिया,जिसके जवाब में इज़राइल लगातार हमले और जमीनी हमले गाजा में 7 अक्टूबर से कर रहा है। हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग इजरायली क्षेत्र में मारे गए थे।

नवंबर के अंत में 10 दिवसीय युद्धविराम लागू किया गया था। इस युद्धविराम के दौरान 240 फिलिस्तीनी कैदियों की इजरायली जेलों से रिहाई की गई और इसके बदले में हमास ने 105 इजरायली बंधकों को मुक्त किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *