शी जिनपिंग

विश्व में सबसे महत्वपूर्ण चीन-अमेरिका द्विपक्षीय संबंध :शी जिनपिंग

बीजिंग,11 अक्टूबर (युआईटीवी)- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का कहना है कि विश्व में सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में चीन और अमेरिका के मध्य का संबंध सबसे महत्वपूर्ण है। अमेरिकी सीनेट के बहुसंख्यक पार्टी के नेता चुक स्चुमर के नेतृत्व वाले अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने चीन-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों पर जोर देते हुए हुए कहा कि मानव भविष्य तय करने में चीन-अमेरिका के मध्य का संबंध विश्व में सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका के मध्य जो भी मतभेद हैं,वह हमारे हितों के सामने तो कम ही हैं। चीन-अमेरिका के हितों की बात सर्वोपरि है,हमारे मध्य के हित मतभेदों से कहीं अधिक है। युग की धारा के अनुरूप मुकाबला नहीं है और हम अलग-अलग रहकर विश्व की चुनौतियों का समाधान नहीं कर सकते हैं। सब अपनी-अपनी सफलता के बारे में सोचता है। लेकिन इन सफलताओं को मौका मानना चाहिए। चीन और अमेरिका की अपनी-अपनी सफलता को मौका मान कर आगे बढ़ना चाहिए। इसे चुनौती मान कर एक दूसरे के विरुद्ध नहीं होना है।

महामारी के बाद चीन और अमेरिका के समन्वय व सहयोग की जरूरत वैश्विक बहाली,अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय ज्वलंत मुद्दों के निपटारे के लिए आवश्यक है। आज जलवायु परिवर्तन की समस्या वैश्विक समस्या बन गया है,जिसके निपटारे के लिए चीन और अमेरिका को साथ आकर सहयोग करने की जरुरत है। चीन और अमेरिका दो बड़े देश हैं,इसलिए द्विपक्षीय संबंधों का अच्छा निपटारा बड़े देश की दृष्टि व जिम्मेदारी के अनुसार करना चाहिए।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आधुनिकीकरण के बारे में कहा कि चीनी शैली और कार्य-पद्धति वाला आधुनिकीकरण बढ़ाने के लिए चीन हमेशा तत्पर है और चीनी विशेषता वाले समाजवादी रास्ते पर कायम रहकर चीन कौशल विकास को बढ़ाकर चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व के शांति विकास पर स्थिर और अडिग रहेंगे। ताकि मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने हेतु विश्व के विभिन्न देश साथ आए।

अमेरिकी सीनेट के बहुसंख्यक पार्टी के नेता चुक स्चुमर ने अपनी इस चीन यात्रा के बारे में बताया कि इस यात्रा से हमें चीन के विकास की जीवंत शक्ति का तो पता चला साथ ही इस क्षेत्र में संभावना भी महसूस हुई है। दोनों देशों के लिए अमेरिका-चीन संबंध की स्थिरता अत्यंत महत्वपूर्ण होने के साथ ही विश्व के विकास और विश्व शांति के लिए भी आवश्यक है।

अमेरिकी जनता के लिए चीन का विकास व समृद्धि लाभदायक है। चीन के साथ मुठभेड़ करने का अनुसरण अमेरिका बिल्कुल भी नहीं करेगा और न ही इसका समर्थन करेगा। अमेरिका,चीन से अलग होने के बारे में ना तो सोचता है और ना ही आशा करता है। चीन-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने और आपसी संबंधों के स्थिर विकास को बढ़ाने के लिए अमेरिका इच्छुक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *