मुंबई,11 अक्टूबर(युआईटीवी)- फिल्म “टाइगर 3” का नया पोस्टर जारी किया गया है,जिसमें कैटरीना कैफ एक्शन दृश्यों में में नजर आई है। “टाइगर 3” का इस नए पोस्टर से अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नया लुक सामने आया है। वह रस्सी पर लटके हुए दिख रही हैं और उनके हाथों में बंदूक है। अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस फिल्म से जोया के रूप में लौट आई हैं और पूरे एक्शन मोड में नजर आ रही हैं।
सलमान खान और कैटरीना कैफ के प्रशंसकों से फिल्म “टाइगर 3” का इंतजार नहीं रहा है और इसी बीच “टाइगर 3” का नए पोस्टर से कैटरीना का नया लुक सामने आया है। जिसे देखकर प्रशंसकों की इस फिल्म के लिए उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। सामने आए इस नए लुक में कैटरीना एक हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रही हैं और गोलियाँ बरसा रही है। वहीं दूसरे हाथ से उन्होंने रस्सी पकड़ी हुई है।
कैटरीना का यह लुक शानदार है। कैटरीना के इस लुक को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और साथ ही लिखा है,’जोया’,उसके साथ में सलमान खान ने फायर इमोजी भी बनाई है। आगे उन्होंने लिखा कि “टाइगर 3” का ट्रेलर 16 अक्टूबर को आ रहा है।
दिवाली के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। फिल्म “टाइगर 3” हिंदी,तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किए जाएँगे।

कैटरीना कैफ ने अपने इस लुक को लेकर कहा कि ” वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला जासूस जोया है और उनके जैसा किरदार पाकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। जोया उग्र है,वह वफादार है,वह साहसी है,वह रक्षात्मक है,वह पूरी तरह से समर्पित है,वह पोषण करती है और सबसे बढ़कर वह हर समय मानवता के लिए खड़ी रहती है।”
आगे उन्होंने कहा कि, “वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में जोया का किरदार निभाना एक अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक सफर रहा है और मैंने हर फिल्म में खुद को परखा है। “टाइगर 3” कोई अपवाद नहीं है। फिल्म “टाइगर 3” से एक्शन सीक्वेंस को हम अगले स्तर पर ले जाना चाहते थे और मैंने अपने शरीर को इस फिल्म के लिए चरम सीमा तक धकेला है तथा लोग उसे देखेंगे। शारीरिक रूप से यह मेरी अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म रही है। एक्शन करना हमेशा रोमांचक होता है और मैं हमेशा से एक्शन जॉनर की प्रशंसक रही हूँ। इसलिए जोया का किरदार निभाना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मजबूत,साहसी,बदमाश और कोई रोक-टोक नहीं। मैं लोगों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूँ। जब वे जोया को स्क्रीन पर देखेंगे।
आगामी फिल्म “टाइगर 3” भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। मनीष शर्मा द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया है तथा इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका के रूप में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आएँगे।
पहले यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन दिवाली के मौके पर इसे नवंबर 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
