नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (युआईटीवी)- ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की अमृत कलश यात्रा का समापन कार्यक्रम 31 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है,जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में शाम करीब 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
‘मेरी माटी मेरा देश’ के समापन समारोह को आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह का प्रतीक भी माना जा रहा है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के दौरान अमृत महोत्सव स्मारक और अमृत वाटिका का उद्घाटन भी करेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले देश भर के हजारों अमृत कलश यात्रियों को पीएम मोदी संबोधित भी करेंगे।
देश के युवाओं के लिए पीएम मोदी इस कार्यक्रम के दौरान ‘मेरा युवा भारत’ (एमवाई भारत) प्लेटफॉर्म की भी पेशकश करेंगे।
देश के युवाओं के लिए मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) को स्थापित किया जा रहा है। ताकि सभी युवावर्ग इससे जुड़कर लाभान्वित हो सके और राष्ट्र निर्माण में ये युवा सहयोग देंगे।
