नेपाल हिमस्खलन : तीन शव बरामद, दो की तलाश जारी

काठमांडू, 4 मई (युआईटीवी/आईएएनएस) । नेपाल के दार्चुला जिले में मंगलवार को हुए हिमस्खलन में पांच लोग लापता हो गए। इसके एक दिन बाद बुधवार को पांच लापता लोगों में से तीन लोगों के शव बारमद कर लिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह सभी यासार्गुम्बा (कीड़ाजड़ी) इकट्ठा करने गए थे। मुख्य जिला अधिकारी किरण जोशी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि तीनों शव घटना स्थल से 500 मीटर की दूरी से बरामद किए गए हैं। लापता दो लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, शुरुआत में हिमस्खलन में 12 लोगों के लापता होने की की जानकारी सामने आई थी, लेकिन सात लोग हिमस्खलन की चपेट में आने से बच गए थे।

किरण जोशी ने कहा कि खोज और बचाव अभियान के लिए 29 पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *